फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के तकिया मुसहर बस्ती में प्रधानमंत्री आवास निर्माण रोके जाने और अवैध कब्जा हटाये जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यहां कार्यकर्ताओं ने चेताया कि आदिवासी समाज के साथ किसी भी हाल में अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामराज गोड़ ने कहा कि आवास का निर्माण रोक कर आदिवासी समाज के साथ अन्याय किया जा रहा है। यह अन्याय किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से आदिवासियों की लड़ाई लड़ेगी। कहा कि प्रधानमंत्री आवास का निर्माण जिला प्रशासन मौके पर जाकर कराए। जिला प्रशासन की उदासीनता से उभ्भा कांड हुआ। अगर समय से शिकायतों का निस्तारण हो तो विवाद नहीं होगा। कांग्रेस नेता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि करीब एक महीने बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन व राजस्व अधिकारियों का मौके पर न पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण व लापरवाही है। कई महीनों से अधूरे पड़े आवास का निर्माण न होने से गरीब तबके के लोग ठंड में कैसे जीवन बिताएंगे। कांग्रेस नेता प्रमोद पांडेय ने कहा कि जिला प्रशासन अगर शीघ्र मामले का निस्तारण नहीं करता है तो तेज आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें