फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बालक का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के कोन कस्बे में स्थित एक कुएं में बोरे में भरा सात वर्षीय सूरज कुमार का शव मिलने सनसनी फैल गई। दो दिन से बालक लापता था। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने शव को बाहर निकाला। नाराज लोगों ने सूचना देने के बाद भी पुलिस पर त्वरित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। क्षेत्राधिकारी अभिनव यादव ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी ले गई।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को कोन बाजार निवासी सुनील का बेटा सूरज कुमार अपने घर से दस रुपये लेकर बगल के ही दुकान में सामान लेने गया था। काफी समय बीतने के बाद भी बालक अपने घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन वह मिला नहीं। शनिवार को सुनील कुमार ने बेटे के गायब होने की तहरीर प्रभारी निरीक्षक को देते हुए एक दुकानदार पर बेटे को गायब करने का आरोप लगाया था। रविवार को अपराह्न लगभग 3.30 बजे कोन स्थित एक कुएं में बोरा में भरा लड़के का शव मिलते ही हड़कंप मच गया। सूरज मूकवधिर भी था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। पुलिस कुएं से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास करने लगी तो लोगों ने रोक दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिया। नाराज लोगों का कहना था कि सुनील ने बेटे के गायब होने की सूचना दी थी, लेकिन एसओ समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व ही बालक की हत्या कर दुकानदार ने छुपाया था और मौका पाकर शव कुएं में फेंक दिया। सीओ ने नाराज लोगों को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें