डाला। डाला चढ़ाई निवासी मुन्नी देवी ने तीन दिन से गायब चल रहे अपने पति विशेश्वर गोंड 40 पुत्र मटुक के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि उसके पति 22 सितंबर की रात लगभग नौ बजे बिन बताये घर से कहीं चले गये। तब लेकर अब तक उनका पता नहीं चला। उनकी खोज रिश्तेदार और सगे संबंधियों के यहां भी कराई गई लेकिन वहां भी पता नहीं चला। मुन्नी देवी ने चोपन थाने में तहरीर देकर पति के खोजबीन किये जाने कि गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए गुमशुदगी दर्ज कर ली है।