फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरम्मत के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के मोकरम के ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से सड़क मरम्मत कराने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे फाटक राबर्ट्सगंज से सटे घुवास मानइर से मोकरम गांव तक सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस मार्ग से हजारों लोगों का आवागमन होता है। बावजूद इसके जिला प्रशासन संपर्क मार्ग के मरम्मत कराने में उदासीनता बरत रही है, जिसका खामियाजा क्षेत्र के दर्जनों गांव के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क मरम्मत नहीं कराये जाने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सुदामा, संजय तिवारी, मनोज शुक्ला, राजकुमार, सोनू, छोटेलाल, प्रियम शुक्ला, मयंक शुक्ला, देवदास, रामआसरे, अरविंद, कमल, शिवरात्रि, राहुल तिवारी, रामजी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें