पुलिस ने बरामद किए सामान।
- फोटो : अमर उजाला
उनकी पहचान मप्र के रायसेन निवासी भीम सिंह, दुर्योधन, होशंगाबाद निवासी कांजिरा बंजारा, कटनी निवासी तान सिंह, प्रयारागज निवासी आनंद बंजारा, सिपाही लाल के रूप में हुई। इसके अलावा उनके गिरोह में शामिल कटनी निवासी आजाद, बीना मप्र निवासी राका, उसका भाई गोविंदा, गब्बर, काला, कटनी निवासी शुकरिया, गुना निवासी दिनेश उर्फ जिगर, पपडिया और प्रयागराज निवासी दिनेश सहित नौ साथियों की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह कहीं फूल तो कही गुब्बारा आदि घूम कर बेचते हैं और अपने साथियों को बुलाकर झाड़ जंगल में अस्थाई डेरा बनाकर रुकते हैं। वहीं पर साथी ट्रेन व बस से आते हैं। पहले से चिह्नित किए गए मकान व दुकान में योजना के अनुसार रॉड व अन्य सामान ताला तोड़ने का लेकर चोरी कर चले जाते हैं। इसके बाद अपना अड्डा बदल देते हैं।