फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News : जीवन जीने की कला सिखाता है स्काउट, विंध्याचल मंडल की गाइड रैली का भव्य आगाज; जुटे लोग

Sat, 07 Dec 2024 06:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News : यूपी के सोनभद्र में आयोजित मंडलीय स्काउट-गाइड रैली में 40 टीमों ने हिस्सा लिया। इस दाैरान वक्ताओं ने जीवन के विभिन्न आयामों में स्काउट की उपयोगिता बताई। 
विज्ञापन
स्काउट गाइड रैली में मंचासीन अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में शनिवार को तीन दिवसीय 22वीं मंडलीय स्काउट-गाइड रैली का आगाज हुआ। रैली में मंडल के तीनों जिलों की 40 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। रैली के पहले दिन टेंट, तंबू लगाने के साथ ही स्काउट-गाइड के विभिन्न आयामों के बारे में विस्तार से वक्ताओं ने बताया। 

विज्ञापन


रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल उदयभान ने दीप जलाकर किया। स्काउट-गाइड ने मार्च मास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थी जीवन में स्काउट-गाइड के माध्यम से कुशल राष्ट्र नागरिकों के निर्माण के सम्यक प्रयासों के लिए सभी को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण प्रतिकूल हालात में भी जीवन जीने की कला सिखाता है। हमें हालात से लड़ने के लिए संघर्ष करने और हमेशा समाधान ढूंढने के लिए भी प्रेरित करता है। आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्य के संयोजन में हो रही प्रतियोगिता में में संचालित इस मंडल स्तरीय आयोजन में स्काउट-गाइड के प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग़ किया जा रहा है। 
विज्ञापन


साथ ही इस आयोजन के लिए मेजबान आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य को विशेष धन्यवाद दिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि रहे सेवानिवृ़त्त शिक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी, पूर्व जिला स्काउट शिक्षक और राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत रमाकांत कुशवाहा, उमाशंकर सिंह, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज डोहरी की प्रधानाचार्य डॉ.आरती सिंह, प्रधानाचार्य चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर के प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह कुशवाहा, प्रधानाचार्य केपी मौर्य, प्रधानाचार्य गणेश देव पांडेय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें