फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: चार माह की गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत, फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव

Sat, 16 Aug 2025 02:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

यूपी के सोनभद्र जिले में उपचार के दाैरान गर्भवती महिला की मौत और मजदूर के फंदा लगाने की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sonbhadra News: सोनभद्र के बभनी सीएचसी में शनिवार की सुबह उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वह चार माह की गर्भवती थी। पति ने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बभनी के चुंनिया टोला निवासी वासुदेव की पत्नी देव कुमारी (30) चार महीने की गर्भवती थी।शनिवार की सुबह उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा। परिजनों ने पौने दस पर सीएचसी में भर्ती कराया। करीब 10.15 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। 

पति बासुदेव ने बताया कि दो जुलाई को अस्पताल में दिखाया था। अल्ट्रासाउंड कराकर दवा दी गई थी। खून की कमी थी। शनिवार को अस्पताल आने र एक्स-रे टेक्नीशियन के सुई लगाने के बाद हालत बिगड़ी। चिकित्सक डाॅ. राजन सिंह ने बताया कि पीसीएम का सुई दिया गया था। उधर, प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि अस्पताल के मेमो के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।आगे जांच किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बड़ेर के सहारे फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव
पनारी गांव के टोला पंचमखाड़ी में गुरमुरा रेलवे स्टेशन के पास राजबली गोंड (40) का शव घर में फंदे से लटकता मिला। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।

राजबली मजदूरी करता था। बीती की रात परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद वह भी सोने चला गया। सुबह घरवालों ने बड़ेर के सहारे उसका फंदे से शव लटकता देख सन्न रह गए। सूचना मिलते ही मौके चोपर पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में चोपन थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया। जांच की कार्रवाई की जा रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें