फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News : रेलवे ट्रैक पर मिली कोटेदार की लाश, सिर पर थे चोट के निशान; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 05 Nov 2024 11:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News : लाश मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इसी कड़ी में पुलिस ने कोटेदार की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
लाश की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के खड़िया गांव के प्रधान के भाई और कोटेदार का रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिला। उसके सिर के पिछले हिस्से में गहरे चोट के निशान थे। मोबाइल फोन भी गायब था। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दिया।

विज्ञापन




अधिकारियों ने कहा कि वह परिवार के लोगों के दावे के साथ है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। प्रधान के भाई रामजतन (58) पुत्र गौरी शंकर गुप्ता की खड़िया में कोटे की दुकान है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह वह रेलवे ट्रैक के दूसरे तरफ मौजूद अपने खेत पर गए थे।
विज्ञापन


देर रात तक नहीं लौटे और उनका मोबाइल बंद बताने लगा। इसके बाद उनका पुत्र उन्हें खोजते हुए रात आठ बजे के बाद खेत की तरफ गया। इस दौरान कोटेदार की बाइक रेलवे लाइन के करीब खड़ी दिखी, लेकिन रामजतन नहीं दिखे। बेटे ने बताया कि खेत से लौटते वक्त उसने पिता को जमीन पर गिरा हुआ देखा।

विज्ञापन


उनके सिर से खून निकल रहा था। उनकी मोबाइल मौके पर नहीं मिली। सूचना पर परिजनों के साथ काफी संख्या में गांव और बाजार के लोग जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। अस्पताल में डाक्टरों ने रामजतन को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर रात में ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालू सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

इस पर एएसपी कालू सिंह ने कहा कि पुलिस परिजनों के दावे पर घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने करीब आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें