फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: दारू पी रहे दोस्तों में विवाद, लाठी से वार कर ले ली व्यक्ति की जान; आरोपी हिरासत में

Wed, 13 Aug 2025 04:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शराब पीने के दाैरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
व्यक्ति की माैत के बाद माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sonbhadra News: सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के अगोरी खास गांव के करंजी टोला में बीती रात शराब के नशे में हुए विवाद के बाद मारपीट में रमई बैगा (42) की मौत हो गई। पड़ोस में रहने वाले बाबूलाल बैगा से उसका विवाद हुआ था। लाठी-डंडे से हमले में रमई के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने आरोपी बाबूलाल का हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


अगोरी खास गांव के करंजी टोला निवासी रमई बैगा और बाबूलाल बैगा पड़ोसी हैं। रमई के पुत्र घनश्याम ने बताया कि मां कुछ दिन पहले मायके गई थी। मंगलवार की शाम पिता उसे साथ लेकर घर लौटे। इसके बाद वह पड़ोसी बाबूलाल बैगा के घर चले गए। वहां दोनों ने बैठकर शराब पी।

शराब के नशे में ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद गाली-गलौज शुरू हुआ, जो मारपीट में बदल गया। बैजनाथ ने पास में रखी लाठी से रमई बैगा पर जोरदार प्रहार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से रमई की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जुगैल एसओ नागेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि नशे में ही किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद बाबूलाल ने लाठी से प्रहार कर दिया। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बाबूलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें