फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः कागजों पर पौधरोपण के आरोपों की जांच शुरू, शासन से आदेश के बाद टीम बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। रेेेणुकूट वन प्रभाग के विंढमगंज रेंज के करहिया बीट में कुछ स्थानों पर पौधरोपण न करने की शिकायत की जांच शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को डीएफओ संजीव कुमार ने करहिया में पौधरोपण की जांच की।
विज्ञापन

डीएफओ ने स्थानीय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में वार्ता के दौरान बताया कि ग्रामीणों ने विंढमगंज के रेंजर के खिलाफ शासन में शिकायत की है कि रेंज के करहिया बीट में कुछ स्थानों पर पौधे नहीं रोपे गए और कागजों पर ही पौधरोपण दिखा दिया गया है। आरोप है कि रेंज के ट्रैक्टर संचालकों से अवैध खनन में छूट देने के लिए 10 हजार रुपये प्रति माह की वसूली की जाती है और जब पैसा नहीं दिया जाता है तो उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसा दिया जाता है। इन्हीं आरोपों की जांच करने का निर्देश शासन से मिला है। जांच शुरू कर दी गई है। आज करहिया में जांच की गई है। पौधरोपण का विभागीय रिकार्ड मांगा गया है, तब पता लगेगा कि कंपार्टमेंट में कितने पौधे लगाए गए हैं और कितने पाए गए। जांच टीम में प्रभारी एसडीएम दुद्धी प्रकाश चंद्र, एसडीओ पिपरी मनमोहन मिश्रा, एसडीओ म्योरपुर कुंजमोहन वर्मा, दुद्धी रेंजर दिवाकर दुबे, खनन निरीक्षक जीके दत्ता, खनन सर्वेयर संतोष पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें