फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र जिला अस्पताल: दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी का मामला गरमाया, लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन

Sat, 22 Oct 2022 06:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

रुपये लेकर फर्जी मेडिकल बनाने के आरोप में सोनभद्र जिला अस्पतालतैनात दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी से डॉक्टरों व कर्मचारियों में नाराजगी है। शनिवार को भी गिरफ्तारी के विरोध में डॉक्टरों ने बांह में काली पट्टी बांधकर काम किया। 
विज्ञापन
जिला संयुक्त चिकित्सालय के सामने विरोध-प्रदर्शन करते प्रांतीय चिकित्सा संघ के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिला संयुक्त चिकित्सालय में फर्जी मेडिकल बनाने के आरोप में दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी का मामला गरमाने लगा है। शनिवार को प्रांतीय चिकित्सा संघ के बैनर तले जिला अस्पताल के चिकित्सक व अन्य कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने साथी डॉक्टरों पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। पुलिस पर फर्जी ढंग से डॉक्टरों को फंसाकर गिरफ्तार करने का आरोप मढ़ा। बांह में काली पट्टी बांधकर काम किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने बिना सही तरह से जांच किए डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया। सीएमएस को गिरफ्तारी की सूचना भी नहीं दी। यह सरासर गलत है। ऐसी ही मनमानी रही तो आगे डॉक्टर मेडिकल कार्य पूरी तरह ठप करने को बाध्य होंगे। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।  

कल भी हुआ था विरोध प्रदर्शन

बता दें कि गुरुवार को पुलिस ने जिला अस्पताल के डॉ. पुणेंदू शेखर सिंह और डॉ. दयाशंकर को रुपये लेकर फर्जी मेडिकल बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। शुक्रवार को जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बांह में काली पट्टी बांध कर साथियों के खिलाफ हुई कार्रवाई का विरोध करते हुए सीएमसएस के ऑफिस में पहुंच कर उन्हें मांगपत्र सौंपा।

विज्ञापन

शनिवार को प्रदर्शन में डॉ. केके पांडेय, डॉ. एसएस पांडेय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. बीके श्रीवास्तव, डॉ. अशोक कुमार्र, डॉ. एसके मंजूल, डॉ. अमृत राय, डॉ. प्रशांत शुक्ला, डॉ. गोविंद यादव, पारसनाथ, विजय सिंह, सत्येंद्र दुबे आदि शामिल रहे।
पढ़ें: जिला अस्पताल के दो डॉक्टर फर्जी मेडिकल बनाने के आरोप में गिरफ्तार , ACB कोर्ट में हुई पेशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें