अनपरा/ शक्तिनगर/बीजपुर। ऊर्जांचल के औद्योगिक संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अनपरा तापीय परियोजना सीआईएसएफ मैदान में परियोजना प्रमुख अखिलेश सिंह ने परेड की सलामी ली। कहा कि सोने की चिडिय़ा कहे जाने वाले भारतवर्ष के लिए 15 अगस्त बेहद महत्वपूर्ण दिन है। विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
रेणुसागर पावर डिवीजन आवासीय परिसर स्थित रामलीला मैदान में रेणुसागर पावर डिवीजन के मेंटिनेंस हेड सी एस सिंह ने ध्वजारोहण किया। सुरक्षा विभाग के प्रमुख कर्नल अमित कंसल ने मुख्य अतिथि को परेड का निरीक्षण कराया। कार्यक्रम में दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इंदू यादव, शैलेश सिंह, एस.बी.वर्मा, सुदिप्ता नायक, टी.के. सिंह, मन्नू अरोरा राम जतन गुप्ता आदि मौजूद थे। संचालन ए के दिवेद्धी, गायत्री भारद्वाज, व पूनम तिवारी ने जबकि समापन आकाश खत्री ने किया। सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन के आवासीय परिसर स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष चट्टोपाध्याय ने झंडारोहण किया। के.औ.सु.बल यूनिट के सहायक कमांडेंट के आर. सिंह एवं परेड कमांडर इंसपेक्टर रोहतास कुमार ने परेड का निरीक्षण कराया। बताया कि कंपनी की स्थापित क्षमता 55786 मेगावाट है और एनटीपीसी 55786 मेगावाट विद्युत उत्पादन कर एनटीपीसी निगम देश की उर्जा आवश्यकता की पूर्ति में योगदान कर रही है। वनिता समाज शक्तिनगर, सेंट जोसफ स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, डा अंबेडकर विद्यालय, राजकीय इंटर कालेज, लायंस स्कूल , विवेकानंद वरि मा विद्यालय, विवेकानंद प्राथमिक वर्ग, बाल भवन, के छात्र-छात्राओं ने संास्कृतिक प्रस्तुतियां दी। एनटीपीसी कार्यपालक संघ ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान कार्यपालक संघ के अध्यक्ष, एस पी आचार्या, तनुज कुमार, वी के सिंह, बी फर्नाडीज, सतीश कुमार श्रीवास्तव, शिवांगी दीप, डी सी गुप्ता, हेमंत शाश्वत मिश्रा, डी एन यादव आदि मौजूद रहे।एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना के डॉ अंबेडकर स्टेडियम मेँ कार्यकारी निदेशक विंध्याचल देवशीष सेन ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम विशिष्ट कार्यो के लिए चयनित 47 कर्मचारियों को मेरिटोरियस अवार्ड, 13 कर्मचारियों को सुझाव योजना के अंतर्गत पुरस्कृत किया गया । साथ ही 2 कर्मचारियों को बेस्ट हेल्थ चैम्पियन अवार्ड व 3 कर्मचारियों को मानवीयता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया । पांच दिव्यांगजनों को ट्राई साइकल दी गई। मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार, विपिन कुमार, काराबी सेन एवं सुहासिनी संघ सदस्याएं आदि मौजूद थी।
बीजपुर: एनटीपीसी रिहंद इंटक यूनियन के पदाधिकारियों ने मोती गैराज के पास बने नये संगठन कार्यालय पर ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरित किया। महामंत्री रामकुमार मिश्रा, अमर बहादुर, विजय शंकर उपाध्याय, रुद्रदेव दुवे, रामजी द्विवेदी, अशोक कुमार, रामकुमार पाल, आशुरोश दीक्षित, एस के सिंह, विजय शुक्ला, राजेंद्र उपध्याय,सतीश जायसवाल मौजूद रहे। एनसीएल के केंद्रीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सीएमडी पी के सिन्हा और निदेशक तकनीकी संचालन गुणाधर पांडेय, निदेशक वित्त एवं कार्मिक नाग नाथ ठाकुर, जेसीसी सदस्य अशोक कुमार दूबे एवं पी के सिंह, सीएमओएआई के सचिव सर्वेश सिंह तथा कृति महिला मंडल की अध्यक्षा संगीता सिन्हा, उपाध्यक्षा प्रतिमा पाण्डेय एवं नीलू ठाकुर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। सीएमडी पी के सिन्हा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।कहा कि हमारी कंपनी को देश की तेजी से बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में गुणवत्ता पूर्ण कोयले का उत्पादन एवं प्रेषण डिस्पैच करने के साथ समाज के सतत विकास का दायित्व दिया गया है। छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति का जज्बा जगाने वाली रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने के लिए केंद्रीय विद्यालय सिंगरौली को पहला, सरस्वती शिशु मंदिर को दूसरा और शासकीय विद्यालय पंजरेह को तीसरा पुरस्कार मिला। साथ ही परेड में शामिल हुए स्कूली बच्चों और एनसीएल सुरक्षा प्रहरियों के दलों के कमांडरों को भी पुरस्कृत किया गया। स्कूली बच्चों की सद्भावना दौड़ से हुई। नाग नाथ ठाकुर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और एनसीएल मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया।