फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम पदयात्रा को सोनभद्र बार ने दिया समर्थन

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कचहरी में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू कराने की मांग
विज्ञापन
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र ने अधिवक्ता राहुल चौधरी की प्रदेशव्यापी पदयात्रा को समर्थन दिया है। यह पदयात्रा अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू कराने की मांग को लेकर की जा रही है। एसोसिएशन ने उन्हें समर्थन पत्र सौंपकर अभियान के प्रति एकजुटता जताई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। अधिवक्ताओं पर हमले, धमकी और उत्पीड़न रोकने के लिए अधिनियम लागू करना समय की मांग है। पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि अधिनियम से अधिवक्ता निर्भीक होकर अपने विधिक दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। एसोसिएशन ने केंद्र और प्रदेश सरकार से अधिनियम शीघ्र लागू करने की मांग की। अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े इस अधिनियम की मांग लंबे समय से की जा रही है। यह अधिनियम अधिवक्ताओं को बिना किसी भय के काम करने का माहौल प्रदान करेगा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र का समर्थन इस अभियान को मजबूती देगा। बैठक का संचालन महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव ने किया। इस दौरान प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, राजेश कुमार यादव, प्रदीप कुमार मौर्य सहित कई अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें