फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एचपीवी टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सोनभद्र प्रशासन व पुलिस का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए गए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट सहयोग के लिए सोनभद्र जिला प्रशासन व पुलिस को राज्यपाल ने बुधवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान अभियान के सफल संचालन में पुलिस-प्रशासन की सक्रिय भागीदारी और जनजागरूकता के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। प्रदेश स्तर पर संचालित इस अभियान का उद्देश्य 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कर सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम करना था। अभियान के दौरान जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाया। सोनभद्र में भी पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के साथ मिलकर अभियान को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित विशेष एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम में पुलिस परिवार की पात्र बालिकाओं सहित अन्य किशोरियों का भी टीकाकरण कराया गया। इसके अलावा पुलिस ने जागरूकता फैलाने और अभियान के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं में भी सक्रिय सहयोग दिया। इन्हीं प्रयासों के आधार पर राज्यपाल महोदया ने सीडीओ जागृति अवस्थी और सीओ पिपरी हर्ष पांडेय को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें