फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पुलिस लाइन बी का दबदबा लगातार दो मुकाबले जीते

विज्ञापन
चुर्क में क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाडी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
चुर्क। चुर्क मानसून कप 2026 के तीसरे दिन बुधवार को तीन रोमांचक मैच खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दिनभर चले मुकाबलों में पुलिस लाइन बी ने लगातार दो मैच जीतकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। पंचमुखी महादेव इलेवन ने भी प्रभावशाली जीत दर्ज की। दिन का पहला मुकाबला लोढ़ी और पुलिस लाइन बी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक क्षणों में पुलिस लाइन बी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में पंचमुखी महादेव इलेवन का सामना लगान टीम से हुआ। पंचमुखी महादेव इलेवन ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और एकतरफा अंदाज में मुकाबला जीतकर अगले दौर के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी। तीसरे और अंतिम मुकाबले में पुलिस लाइन बी का सामना बिजरी ब्रदर्स से हुआ। लगातार दूसरे मैच में भी शानदार लय में नजर आई पुलिस लाइन बी ने हर विभाग में बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की और तीसरे दिन की सबसे सफल टीम बनकर उभरी। टूर्नामेंट के दौरान आयोजन समिति के सदस्य संदीप सिंह, प्रियांशु द्विवेदी, प्रियांशु कुमार, राघव, आदित्य रैना, अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें