फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़ 65 हजार रुपये और जेवरात ले उड़े

Thu, 28 Sep 2017 04:06 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बिचपई गांव में मंगलवार की रात चोरों ने रामदुलारे गिरि के घर का ताला तोड़ कर 65 हजार रुपये नकद सहित जेवरात पार कर दिया। वारदात के समय घर के सदस्य छत पर सोए हुए थे। चोरी की जानकारी उन्हें बुधवार की सुबह हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चोरी के बारे में पूछताछ की। चोरी का सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

नगर समेत आसपास के इलाकों में रात में हो रही बिजली कटौती और भीषण गर्मी अब चोरों के लिए मुफीद साबित हो रही है। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिचपई गांव के रामदुलारे गिरि और उनके परिवार के लोग मंगलवार की रात करीब 12 बजे खाना के बाद अधिक गर्मी होने के कारण छत पर सोने चला गया। इसके बाद चोर पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए। अंदर किसी के न होने पर चोरों ने आराम से एक-एक आलमारी और बक्सा खोलकर तलाशी ली और जितने भी जेवरात हाथ लगे लेकर चलते बने। बुधवार की सुबह जब रामदुलारे की पत्नी कुसुम देवी सोकर उठीं और घर में गईं तो अंदर सामान बिखरा देख अवाक रह गईं। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो छत पर सो रहे परिजनों के साथ ही आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। रामदुलारे के मुताबिक चोर उनकी पत्नी और तीनों बहुओं के जेवरात लेकर चंपत हो गए। इसमें से एक बहू अपने पति के साथ बाहर रहती है। उन्होंने बताया कि चोर चार सूटकेस और दो बाक्स में रखे 50 हजार नगद, साढे़ तीन हजार के कई सिक्के, तीन जोड़ी सिकड़ी, अंगूठी, पैजनी समेत अन्य सोने और चांदी के आभूषण चुरा ले गए। घर के सदस्य जब बाहर निकल कर देखने गए तो घर के पीछे तीन सूटकेस और कब्रिस्तान के पास बाक्स मिला है। चोर उसमें से सामान निकाल कर बाक्स छोड़कर भाग निकले। खास यह कि घर के पीछे मिले तीन सूटकेस में रखे कीमती कपड़े चोर नहीं ले गए। रसोई में रखे दो गैस सिलेंडर भी गायब थे। चोरी की इस वारदात से आसपास के लोग भी सहम गए हैं। सुबह ही रामदुलारे गिरि ने चोरी की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें