अनपरा गांधी उपवन में संबोधित करते सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव।
- फोटो : SONBHADRA
अनपरा। सोनांचल संघर्ष वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित गांधी उपवन में रविवार को एक बैठक कर एनसीएल बीना परियोजना में कार्यरत ओबी कंपनी में स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने को लेकर हुंकार भरी।
बैठक को संबोधित करते हुए सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव ने कहा कि एनसीएल में जो भी निजी कंपनी आउटसोर्सिंग का काम कर रही वो कंपनियां यहां के भू विस्थापित और लोकल बेरोजगारों को प्राविधान के मुताबिक 80 प्रतिशत नौकरी नहीं दे रही हैं बल्कि दूसरे प्रांतों के मजदूरों को काम दिया जा रहा है। जिससे यहां के बेरोजगारों की घोर उपेक्षा की हो रही है। सोनांचल के जनप्रतिनिधि और सरकार इस उपेक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं। जो चिंता का विषय है। यहां के भू विस्थापित और लोकल बेरोजगारों को न्याय दिलाने के लिए सोनांचल संघर्ष वाहिनी 2017 से गांधीवादी तरीके से लगातार आंदोलनरत है लेकिन एन सी एल प्रबंधन आंदोलन के प्रति लगातार नकारात्मक रवैया अपनाया हुआ है। आलम यह है कि विस्थापितो द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन के दौरान एनसीएल बीना प्रबंधन और जिला प्रशासन ने वार्ता कर बीना परियोजना के 266 भू विस्थापित बेरोजगारों की सूची जारी कर कहा कि इनकी भर्ती कुछ दिनों हो जाएगी। लेकिन कुछ ही दिन बाद बीना परियोजना प्रबंधन ने एक साजिश के तहत बीजीआर प्रबंधन से साठ गाँठ करके उन 266 भू विस्थापित बेरोजगारों की सूची रद्द कर दिया और यह कह दिया कि ये भू विस्थापित बेरोजगार क्राइटेरिया में नही आते।जो शर्मनाक है। रोशन लाल यादव ने यह भी कहा कि ये भू विस्थापित और लोकल बेरोजगारों का यह आंदोलन अब दबने वाला नही है। उन्होंने चेतावनी दिया कि जल्द ही बृहद आंदोलन किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता पुष्पेंद्र चौधरी व संचालन दीपू शर्मा ने किया। इस अवसर पर विशाल जायसवाल, प्रशांत पांडेय, पंकज दुबे, नूर मोहमद, बालेन्द्र, रविन्द्र, राजेन्द्र मिश्रा, दरोगा यादव, रिपु, जय प्रकाश यादव, राजनारायण गिरी आदि मौजूद रहे।