सोनांचल संघर्ष समिति के बैनर तले बृहस्पतिवार को अनपरा थाने के सामने से सोनांचल बचाओ तिरंगा यात्रा निकाली गई। अनपरा के वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता सुभाष चंद्र यादव ने पदयात्रा आंदोलनकारियों को विदा किया।
यात्रा की अगुआई कर रहे सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव ने कहा कि सोनांचल का विकास शून्य है। सोनांचल की अनपरा से शक्तिनगर की नई बनी फोरलेन सड़क चंद दिनों में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। सोनांचल के गांवों को जोड़ने वाली सड़कों का बहुत बुरा हाल है। सरकार और सरकारी तंत्र सोनांचल के चौमुखी विकास को लेकर मौन हैं। आदिवासियों और मूलनिवासियों को उनकी जोतकोड की जमीन पर वनाधिकार कानून के तहत पट्टा देने में सरकार दिलचस्पी नही ले रही, जिससे आदिवासियों और मूलनिवासियों का हक मारा जा रहा है। उल्टे वनविभाग उन्हें उजाड़ने पर आमादा है। दूसरे दिन के पदयात्रा में मुख्य रूप से राकेश यादव, चंद्र देव चेरो, संदीप यादव, आकाश, पिंटू मौर्या, मनोज भारती, आशीष, अजय, बलवंत आदि उपस्थित रहे।