फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोनम और आशिका का नीट में सफलता पर सम्मान

विज्ञापन
चोपन में नीट में सफलता के बाद छात्रा आशिका जायसवाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। नगर पंचायत घोरावल के वार्ड संख्या-6 निवासी डॉ. परमेश्वर मौर्या की पुत्री सोनम मौर्या ने नीट-2026 में सफलता हासिल की है। उन्हें 590 अंक प्राप्त हुए हैं। इससे पहले उन्होंने एसएन पब्लिक स्कूल मिर्जापुर से इंटरमीडिएट में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया था। सोनम वर्तमान में काशी हिंदू विश्वविद्यालय से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहीं हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार को दिया। सोनम के पिता डॉ. परमेश्वर मौर्या घोरावल में निजी चिकित्सा सेवा से जुड़े हैं। उधर, चोपन क्षेत्र की छात्रा आशिका जायसवाल ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। जायसवाल समाज ने समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान आशिका और उनके पिता अनिरुद्ध जायसवाल भावुक हो गए। आशिका ने हाईस्कूल में 92.8 प्रतिशत अंक से सफलता प्राप्त की थी और इंटरमीडिएट पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय से किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में कोचिंग का अभाव होने के बावजूद ऑनलाइन अध्ययन, समय प्रबंधन और सही रणनीति से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें