फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोन साहित्य संगम ने सुशील राही का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में सोन साहित्य संगम संस्था की ओर से रविवार को आलम स्मृति काव्य गौरव सम्मान से सम्मानित हुए कवि एवं शिक्षक सुशील राही के आवास पर सम्मान समारोह एवं लघु काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान हिन्दू- मुस्लिम एकता की मिसाल रहे यथार्थगीता के उर्दू अनुवादक शायर मुनीर बख़्श आलम की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सोन साहित्य संगम ने वरिष्ठ कवि साहित्यकार सेवानिवृत्त शिक्षक सुशील राही का संस्था के निदेशक वरिष्ठ साहित्यकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, संयोजक कवि व अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र, चयन समिति के अध्यक्ष भोला नाथ मिश्र ने माला,आलम स्मृति काव्रू गौरव सम्मान, अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। इस अवसर पर सुशील राही ने कहा कि इस सम्मान को पाकर में बहुत ही अभिभूत हूँ। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संयोजक राकेश शरण मिश्र ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद गजलकार शिव नारायण शिव ने तन्हाई में बैठे अकेले दिल को समझाएंगे लोग, मैं ना रहूंगा तब मेरे इन गीतों को गायेंगे लोग को सुनाकर गोष्ठी में चार चांद लगा दिया। फिर संस्था के संयोजक राकेश शरण मिश्र ने वतर्मान से अतीत हो गए, आलम तुम कहां खो गए सुनाकर शायर आलम साहब की यादों को ताजा कर दिया। इस दौरान विंध्य संस्कृति शोध समिति के निदेशक दीपक केशरवानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें