फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोन वाटिका का हुआ विमोचन और पंथी को मिला स्मृति सम्मान

विज्ञापन
सोनभद्र बार कक्ष में सोन वाटिका पुस्तक का विमोचन करते अतिथिगण। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी की ओर से सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में वाराणसी के साहित्यकार दिवंगत आरडी सिंह पंकज की स्मृति में बुधवार को जगदीश पंथी को सम्मानित किया गया। वहीं सुधी श्रोता के रूप में रत्नेश मौर्य का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद अजीम त्रिपाठी की चौथी साहित्य पुस्तक ‘सोन वाटिका’ का विमोचन साहित्यकार अजय शेखर, विजय शंकर चतुर्वेदी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, पारसनाथ मिश्र, जगदीश पंथी, ईश्वर बैरागी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ल, महामंत्री चंद्र प्रकाश शुक्ल ने किया। सभी ने पुस्तक के लिए प्रद्युम्न त्रिपाठी को आशीर्वाद दिया। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर ने की। वरिष्ठ पत्रकार भोलानाथ मिश्र ने संचालन किया। इस मौके पर कवि ईश्वर बैरागी, दिब्या राम, सरोज सिंह, कमल नयन त्रिपाठी, राम नरेश पाल, आनंदपाल, अरुण तिवारी, शिवदास कवि, विकास वर्मा, डॉ. दिवाकर दुबे मेघ, बृज मोहन तिवारी, धर्मेश चौहान, कौशल्या चौहान, प्रभात सिंह, सुधाकर पांडे, स्वदेश प्रेम, दयानंद दयालु, जयराम सोनी, अशोक तिवारी, प्रदीप तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें