फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरकांड, रुद्राभिषेक संग हुई सोन संगम आरती

विज्ञापन
चोपन ब्लाक के गोठानी गांव में बाबा सोमनाथ मंदिर के सामने सोन संगम आरती करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
चोपन ब्लाक के गोठानी गांव में बुधवार की शाम बाबा सोमनाथ मंदिर (गुप्तकाशी) के सामने स्थित संगम में सोन संगम आरती हुई। इससे पहले दोपहर में सुंदरकांड और रुद्राभिषेक का कार्यक्रम पं. अरविंद शुक्ला ने मुख्य संयोजक सुधाकर मिश्र व उनकी पत्नी से सम्पन्न कराया। आयोजन समिति के सदस्यों के साथ संगम तट पर संयुक्त रूप से पं. राजनारायण पांडेय राज ने सोन संगम आरती गाई। सोन, रेणु व बिजुली के संगम तट पर जयकारे के साथ सभी देशवासियों के कल्याण, निरोगी समाज की कामना के लिए बाबा सोमनाथ (गुप्तकाशी) मां बंसरा देवी, मां अगोरी की देवी से प्रार्थना की गई। समाजसेवी उमाशंकर जायसवाल, मृदुला जायसवाल, सह संयोजक एसपी तनेजा, रामप्यारे सिंह, रामविलास यादव, रामानुज यादव, दुर्गेश पांडेय सहित महंत मन्नी गिरी, देवीदयाल गिरी, रामवचन गिरी, पंचम गिरी, सुभाष गिरी, उदयराज गिरी, सूरज पांडेय, सूरज गिरी, उमेश गिरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें