सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के रेड़िया गांव में बुधवार की रात में हुए आपसी विवाद के दौरान एक पुत्र ने अपने पिता पर लाठी से वार कर दिया। परिवार के लोग अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, समई(50) पुत्र भागीरथी का उनके पुत्र से रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। पुत्र ने पास में रखी लाठी उठाई और समई पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट के कारण वह वहीं गिर पड़े। परिवार के अन्य लोग एंबुलेंस से चोपन सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।