फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कभी बारिश तो कभी धूप, बीमार पड़ने लगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मौसम में उतार-चढ़ाव से लोग परेशान हैं। कभी तेज धूप तो कभी लगातार बारिश लोगों को बीमार बना रहा है। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में ये अंतर वायरस के बैक्टीरिया को पनपने में मदद करता है। ऐसे में बैक्टीरिया जनित बीमारियां हो रही हैं। इस कारण निजी व सरकारी अस्पताल में रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। खास कर बुजुर्ग व बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम को देखते हुए सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। किसी प्रकार की लापरवाही बरतने से तुरंत बीमार पड़ सकते हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएस पांडेय का कहना है कि बरसात और तेज धूप में सर्दी, खांसी, उलटी, वायरल बुखार, दस्त, मलेरिया, डेंगू, टायफाइड, खाज, खुजली आदि रोग फैलने लगते हैं। इससे बचने के लिए बारिश का पानी, धूप व गंदगी से बचने की जरूरत है। बरसात के दिनों में पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। इस कारण खान-पान पर ध्यान रखना विशेष जरूरी है। इस मौसम में हल्का व शीघ्र पचने वाला आहार लेना चाहिए। राजकीय आयुष अस्पताल लोढ़ी के आयुर्वेद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योर्तिजय कुमार के अनुसार इस मौसम में में गरिष्ठ भोजन, तले हुए चटपटे स्वाद वाले पदार्थों का सेवन न करें तो बेहतर है। चिकित्सक की मानें तो कभी बरसात तो कभी धूप होने से शरीर के जोड़ वाले स्थान को साफ व सूखा रखना आवश्यक है। ऐसा नहीं होने पर दाद, खुजली, आदि चर्म रोग होने की संभावना रहती है। बाजार के खाने-पीने की चीजों से परहेज करें। बरसात में नई नई बीमारी होने की आशंका रहती है। खास कर बरसात के बाद धूप होने से वायरल बीमारी का डर रहता है। इस मौसम में गंदगी व बाजार के खाने-पीने की चीजों से परहेज करना चाहिए व बासी खाना नहीं खाना चाहिए। इसके साथ ही पानी अधिक से अधिक पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें