फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशर्त खुलीं कुछ दुकानें, बाजार में दिखी चहलकदमी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। लॉकडाउन के तृतीय चरण के दौरान सरकार ने जिले को ग्रीन जोन होने के नाते कुछ रियायतें सशर्त दी हैं। इसके तहत सोमवार को नगर व आसपास के क्षेत्रों की कुछ दुकानें भी सशर्त अनुमति के बाद खुलीं। इससे बाजार में 42 दिनों के बाद कुछ चहल पहल रही। बाजार में किराने के दुकान, कपड़ा, हार्डवेयर, आयरन स्टोर्स, सीमेंट की दुकान, बाइक शो-रूम आदि खुले। कस्बा स्थित अंग्रेजी शराब व बियर की दुकान पर शराब की खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन

सुबह तक कोई गाइड लाइन जारी न होने से लोग उपापहोह में थे। लेकिन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने जब सुबह सवा आठ बजे वॉलेंटियर ग्रुप पर निर्देश जारी किए दुकानदार उन निर्देशों का पालन करते हुए दुकान खोलने लगे। निर्देश के मुताबिक कस्बे में शॉपिंग मॉल, नाई दुकान, ब्यूटी पार्लर को छोड़ सभी दुकान खुलने की बात कुछ शर्तों के साथ खोलने की बात प्रभारी निरीक्षक ने कही। कहा कि अभी चाय, पान, गुटखा, सुर्ती, समोसा, होटल, ढाबा की दुकानें नहीं खुलेंगे। मीट, मुर्गा, अंडा की दुकानें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें