फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूम एप के जरिए कराएं समस्याओं का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस राजलिंगम लोगों की समस्याओं का समाधान अब जूम एप के माध्यम से रूबरू होकर करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जनता की शिकायतों की सुनवाई के लिए आनलाइन सुनवाई की व्यवस्था की गई है। अब कार्यालय दिवस में जनता दर्शन की तरह कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जूम एप के माध्यम से रोजाना सुबह 10 बजे से 11 बजे तक जनता से रूबरू होकर समस्याएं सुनकर उसका समाधान कराया जाएगा। कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोई भी नागरिक अपने घर अथवा अपने नजदीक के सहज जन सेवा केेंद्रों के माध्यम से जूम एप के जरिए सीधे आनलाइन शिकायत/वार्ता करके अपनी समस्याओं का समाधान करा सकता है। उन्होंने बताया कि मीटिंग आईडी- 7485662005 व पासवर्ड 123456 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें