फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ताजिया जुलूस के रास्ते के विवाद का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। पिछले कई वर्षों से मुहर्रम ताजिया जुलूस के रास्ते के विवाद का पुलिस ने स्थायी समाधान करा दिया है। प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम कनहरा में मुहर्रम के त्योहार पर ताजिया का जुलूस हिंदू समुदाय के 14 काश्तकारों के खेतों में से करीब एक किमी तक जाता था।
विज्ञापन

इससे फसलों के नुकसान की बात कह कर हिंदू समुदाय की ओर से पिछले कई वर्षों से जुलूस को खेतों से ले जाने का विरोध किया जा रहा था। पिछले वर्ष काफी समझाने बुझाने पर हिंदू समुदाय की ओर से खेतों से जुलूस को जाने दिया गया था। छह जुलाई को मुहर्रम है। इस विवाद को लेकर पहले भी प्रशासन ने मीटिंग कर समाधान का प्रयास किया था। बताया कि बृहस्पतिवार को सीओ ओबरा हर्ष पांडेय एवं प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस चौकी नया टोला में शांति समिति की बैठक में दोनों पक्षों की मौजूदगी में यह तय हो गया कि इस वर्ष से ताजिया का जुलूस ईदगाह के पास स्थित मुस्लिम कमेटी की जमीन तक जाएगा। वहीं पर ताजिए दफन किए जाएंगे। इस संबंध में लिखित समझौता पत्र तैयार कर सबकी सहमति से काफी संवेदनशील व पुराने विवाद का समाधान ओबरा पुलिस ने अपनी सूझबूझ से कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें