फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद कोरोना वारियर्स के सम्मान में मना एकजुटता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। बीएमएस ने कोरोना योद्धाओं के समर्थन और ड्यूटी में शहीद कोरोना वारियर्स के सम्मान में बुधवार को एकजुटता दिवस मनाया। एनसीएल में भी बीएमएस यूनियन ने परियोजनाओं में एकजुटता दिवस मनाया। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सार्वजनिक स्थानों बीना हॉस्पिटल, पुलिस चौकी, कृष्णशिला वर्कशाप पर डॉक्टर्स, नर्स, सुरक्षा प्रहरी, सफाई कर्मियों का सम्मान किया। ककरी अध्यक्ष अरविंद सिंह , सचिव आरपी गुप्ता ने सुरक्षा प्रहरी और आशा स्वास्थ्य कर्मियों को पुष्प अक्षत रोरी से सम्मानित किया। बीना में बेचूलाल, मनोज सिंह, प्रेमलाल के नेतृत्त्व अधिकारियों, सफाई कर्मियों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। कृष्णशिला वर्कशाप में अध्यक्ष दद्दी प्रसाद, सचिव केडी तिवारी की टीम ने सुरक्षा, सफाई कर्मियों को पुष्पगुच्छ दिया। खड़िया में बीएमएस के परियोजना अध्यक्ष सकल नारायण, सचिव सुरेंद्रम सिंह स्पोर्ट्स बोर्ड सदस्य खुशहाल सिंह के नेतृत्त्व में एकजुटता दिवस मना। राष्ट्रगान गाकर एकजुटता का संदेश दिया गया। इस दौरान अशोक मिश्रा, आरपी पांडेय, रीना गुप्ता, प्रतिभा गुप्ता, धनेश तिवारी, नवीन, अनुराग मिश्र, सीपी सिंह, पवन शर्मा, महेंद्र, शिवशंकर राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें