फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयमुक्त हो समाज, महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ाए कदम

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली में स्टूडेंट्स पुलिस कैडेट प्रोग्राम गोष्ठी को संबोधित करती एसआई शिवानी म?
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली में मंगलवार को स्टूडेंट्स पुलिस कैडेट प्रोग्राम गोष्ठी हुई। इसमें नगर के राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं को कोतवाली महिला एसएसआई शिवानी मिश्रा ने पुलिस महिलाओं के संबंधित हर बिंदुओं की जानकारी दिया। शिवानी मिश्रा ने वहां मौजूद छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था, महिला हेल्फ़ लाइन , सेल्फ डिफेंस, आईपीसी के कुछ धाराओं को विस्तार पूर्वक बताया। इससे अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ होने वाले अपराधों में लोगों के ऊपर दर्ज किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को हर सुविधा उपलब्ध कराया है। इन सुविधाओं का प्रयोग तभी सफल होगा जब हम आप मिल कर अपराधियों के खिलाफ एक मुहिम शुरू करें, जिससे गांव घर समाज में भी अपराध करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर ममता भारती, प्रेमलता, सीमा, अरुण कुमार चौबे, महेंद कुमार, पूजा त्रिपाठी, आंचल, ममता, अर्चना मिश्रा, गुड़िया, आलिया, मुस्कान, स्नेहा सोनी, शिवानी, काजल तिवारी, वैशाली, निधि, आंचल कनोजिया, खुशबू, अंजू, जानवी, रोशनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें