फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन के लिए कलेक्ट्रेट पर भरी हुंकार

Sat, 20 Jun 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पात्र व्यक्तियों को समाजवादी पेेंशन दिए जाने की मांग को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट में मोकरसिम गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पात्र व्यक्तियों को समाजवादी पेंशन न मिलने के आरोप लगाया।
विज्ञापन


 चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र पेंशन सूची से अपात्र व्यक्तियों का नाम काट कर पात्र व्यक्तियों को शामिल नहीं किया गया तो अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों ने डीएम को मांगपत्र सौंपा।

दोपहर करीब 12 बजे राबट्र्सगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत रानीतारा के राजस्व गांव मोकरसिम के ग्रामीण मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व में जिन लोगों को समाजवादी पेंशन मिल रहा था, उनमें से करीब 22 लोगों को वर्तमान में पेंशन मिलना बंद हो गया है। जबकि कई ऐसे व्यक्तियों को पेंशन मिल रहा है, जिनके नाम से भूमि और वाहन है।

इसकी शिकायत ब्लाकस्तरीय अधिकारियों से की गई, लेकिन अभी तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। पेंशन न मिलने से गरीब तबके लोगों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गई है। कहा कि विवश होकर ग्रामीणों को पेंशन के लिए आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है। इस मौके पर आभा पटेल, गीता, गेना, फूलकुमारी, कृष्णावती, दुर्गावती, मंजू, चंपा, विमली, सुरेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें