फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: यादव महासभा के होली मिलन समारोह में सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के नेतृत्व में मंगलवार को होली मिलन समारोह एवं बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। इसके बाद आयोजित बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने विशेष रूप से युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समस्या समाज के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इसे रोकने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन देने तथा परिवार स्तर पर सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष जगत नारायण यादव और युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय यादव ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर नरेश यादव, अभिनाथ यादव, वीरेंद्र यादव, लकी यादव, कार्तिक यादव, राजकुमार यादव, विजय यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें