फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेसिंग का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। महामारी कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए लॉकडाउन-3.0 जारी है। ग्रीन जोन में जनपद होने की वजह से यहां सोशल डिस्टेंसिंग मेटेंन करते हुए बैंक और सशर्त दिनवार दुकानें खोलने की अनुमति है। इसके बावजूद बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। सोमवार को कई बैंकों की पड़ताल करने पर सोशल डिस्टेंसिंग व्यवस्था तार-तार नजर आई। बैंकों के बाहर लोगों के भीड़ के शक्ल में पहुंचने पर पुलिस कर्मियों के पसीने छूट जा रहे है।
विज्ञापन

राबट्र्सगंज बढ़ौली चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया, रोडेवज बस स्टैंड के पास पंजाब नेशनल बैंक, सिविल लाइंस रोड स्थित आर्यावर्त बैंक, न्यू मार्केट स्थित सोनभद्र नगर सहकारी बैंक और पन्नूगंज मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। भीड़ की शक्ल में लोग बैंक के बाहर एकत्रित होकर बैंक से जमा-निकासी करते देखे गए। बैंकों में इस समय सर्वाधित भीड़ मनरेगा मजदूरों की हो रही है। भीड़ के आगे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी भी परेशान रहे।
पुलिस कर्मचारियों के कहने पर धूप में खड़े लोग कुछ देर के लिए एक दूसरे से दूरी बना लेते, लेकिन फिर वहीं स्थिति बन जाती। लोग भीड़ की शक्ल में एक दूसरे से सटकर बैठे दिखे। राबट्र्सगंज नगर में खुली कई दुकानों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन नहीं हो रहा है। बैंकों में जमा-निकासी करने आए अरुण, सुधाकर, अनिमेश आदि का कहना है कि बैंकों में ज्यादात्तर मनरेगा मजदूरों की भीड़ पहुंच रही है। ग्रामीण इलाके के लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर जागरूकता का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें