फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बख्श देता तो बात कुछ भी न थी..

Mon, 02 Feb 2015 11:04 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र के बड़होर गांव में रविवार की रात जश्न ए गौश उलवरा ग्यारहवीं शरीफ का आयोजन हुआ। इस मौके पर कौव्वाल ठाकुर एवेंद्र सिंह, खलील साबरी और गुलाम हबीब  ने शिरकत की। सारी रात श्रोता  एक से बढ़कर एक कौव्वाली  पर झूमते रहे।
विज्ञापन

बदायूं से आए कौव्वाल ठाकुर एवेंद्र सिंह ने सबसे पहले बख्श देता तो बात कुछ भी न थी, ऐ गुनाहों के जांचने वाले, सुनाया। इसी तरह मोहम्मद साबरी दोनों जहां में नहीं है पर, खूब तालियां बटोरी।

मेरठ से आए कौव्वाल खलील साबरी ने अब दिल के बहकने की बस एक ही सूरत है, तुम हमसे जरा कह दो हमें तुमसे मोहब्बत है। अलीगढ़ से आए कौव्वाल गुलाम हबीब ने कहा नस-नस बोले नवी-नवी, मेरा सांस पुकारे अली-अली।
विज्ञापन


 इसी तरह सारी रात कव्वाली का दौर चलता रहा। कव्वाली के पूर्व कुरआनख्वानी हुई और लंगर चला। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार प्रांतों के लोग शामिल हुए। ब्लाक प्रमुख कासिम हुसैन ने मिलाद शरीफ में आए लोगों को अंग वस्त्र भेंट किया।
विज्ञापन


इस मौके पर अनवर हुसैन, अशफाक, साबिर, मुनिश खां, रऊफ, अब्दुल कुद्दूश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें