फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से चार महिलाओं समेत छह अचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर बीते चौबीस घंटों में चार महिलाओं समेत छह लोग सर्पदंश से अचेत हो गए। सभी को ख़िरीहिटा गांव में एक वैद्य के यहां भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में सुधार है। धनावल निवासी संध्या (12) पुत्री विश्वनाथ मंगलवार सुबह सब्जी की दुकान लगा रही थी। उसी दौरान उसके दाहिने हाथ में सांप ने काट लिया। सीमावर्ती सिंगरौली जिला के गोपलपुर निवासी अमर (12) पुत्र शंकर को मंगलवार को घर में काम करते समय सांप ने डस लिया। बरसोता निवासी तेतरी देवी (50) पत्नी बाबूलाल घर के पास सोमवार देर शाम घास काट रही थी। उसी दौरान उसके दाहिने हाथ में सांप ने डस लिया। डोमिनी निवासी मुन्नीदेवी (25) पत्नी विजेंदर सोमवार रात घर के एक कमरे से भूसा निकाल रही थी कि सर्पदंश का शिकार हो गई। उसके बाएं हाथ में सांप ने काट लिया। पडवनिया निवासी सोनी (25) पत्नी मुनीम को सोमवार सोते समय सांप ने डस लिया। सीधी जिला के तिलया गांव निवासी सुनील (18) पुत्र रामलाल को सोमवार को घर में काम करते समय सांप ने काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें