फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्लाई शुरू नहीं और भेजा जाने लगा बिल

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज बिजली विभाग के एक्सईएन को ज्ञापन सौपते गुरमा मारकुंडी के लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। गुरमा विद्युत फीडर से जुड़े मारकुंडी के लालपुल में विद्युत मीटर के दो वर्ष बाद भी विद्युत खंभा नहीं लगने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एक्सईएन से करके जल्द विद्युत खंभा लगवाने की मांग की। एक्सईएन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए समस्या का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। मारकुंडी के बड़ी नहर लाल पुल के रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत निगम की तरफ से स्थानीय रहवासियों में विद्युत मीटर दो वर्ष पहले दे दिया गया है। उस समय बोला गया था कि जल्द ही खंभा लगवाकर मीटर लगाया जाएगा। लेकिन दो वर्ष बितने के बाद भी अब तक यहां विद्युत खंभा नहीं लगा। इससे यहां विद्युत कनेक्शन नहीं हो पा रहा है। वहीं दूसरी तरफ विभाग के ही लोगों द्वारा बिना बिजली सप्लाई दिए मनमानी तरीके से बिल का भुगतान कराया जा रहा है। इससे लोगों में विद्युत निगम के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत वितरण निगम के राबर्ट्सगंज एक्सईएन एसके सिंह को ज्ञापन सौंप कर समस्या के निस्तारण की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अधम सिंह यादव, सूर्यकांत यादव, शिवाजी यादव, अशोक कुमार शर्मा, जसवंत यादव, शैलेश यादव, विजय कुमार शर्मा, संजय शर्मा, लालबर्ती, शिवधारी यादव, कमलेश यादव, रविंदर शर्मा, सुखराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें