उत्तराखंड के रुद्र प्रयाग में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वालों में रेणुकूट निवासी स्मृति शर्मा भी शामिल हैं। 28 वर्षीय स्मृति नोएडा के एक निजी कंपनी में काम करती थीं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। पास-पड़ोस के लोग भी स्मृति के मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हैं। स्मृति के पिता नगर में स्थित निजी औद्योगिक प्रतिष्ठान बिड़ला कार्बन में कार्यरत हैं। उनका परिवार यहां मुर्धवा स्थित हाइटेक कॉलोनी में ही रहता है। दो बहनों व एक भाई में स्मृति सबसे बड़ी थी। परिजनों के मुताबिक एक निजी ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से वह दिल्ली से उत्तराखंड में बद्रीनाथ दर्शन करने जा रही थी। रास्ते में टेंपो ट्रैवलर 200 मीटर नीचे खाई में गिरकर नदी में बह गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई।