फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सो रही युवती की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के महुआंव पांडेय गांव में रविवार की सुबह सो रही आरती (18) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त वह घर में अकेली थी। परिवार वालों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का शक जताया है।
विज्ञापन

संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पंचनामा की प्रक्रिया के बाद शव को दोपहर बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।
महुआंव पांडेय गांव निवासी रामलखन की पुत्री आरती रविवार की रात परिवार वालों के साथ सोई हुई थी। सोमवार की सुबह परिवार वाले उसे सोता छोड़कर अपने दिनचर्या में जुट गए। करीब दो घंटे बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिवार के लोग उसे जगाने पहुंचे।
विज्ञापन

कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसके शरीर को हिला-डुलाकर देखा। शरीर में किसी तरह की प्रतिक्रिया न होती देख उसके गले पर नजर डाली तो उस पर कसाव के निशान देखा। मामले की जानकारी पुलिस को दी।
परिवार वालों ने गांव के ही दो-तीन व्यक्तियों पर हत्या किए जाने का शक जताया है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ में जुटी हुई है। हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। घोरावल कोतवाली प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही सही कारण पता चल सकेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें