फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अंडर पास में पानी भरने से छह गांवों का संपर्क टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित कटौंधी गेट को बंद करने और अंडरपास में पानी भरने से छह गांवों का संपर्क टूट गया है। इससे लोगों में आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अंडर पास में पानी भरने के कारण कटौली, मझौली, मनबसा, करमडांड, कटौंधी, रनटोला आदि गांवों का संपर्क टूट गया है। पुलिया को पैदल पार करने में भी परेशानी हो रही है। मजबूरी में बच्चों को रेलवे ट्रैक पार कर स्कूल जाना पड़ रहा है। कटौंधी की ग्राम प्रधान बसंती देवी, कटौली की ग्राम प्रधान अनारकली देवी, करमडांड की ग्राम प्रधान मंजू देवी, प्रधान प्रतिनिधि जगमोहन सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश कुमार ने रेलवे के अधिकारियों को पत्र देकर स्थायी समाधान की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे गेट बंद कर अंडरपास बनाया गया है, जिसमें पानी भरा हुआ है। इससे लोगों आवागमन में परेशानी हो रही है। गाड़ियां पानी में डूब कर बंद हो जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें