फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छह सफाई कर्मी निलंबित, तीन का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत सफाई कर्मियों की लापरवाही खत्म नहीं हो रही। पिछले दिनों नगवां ब्लाक के 20 सफाई कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। शुक्रवार को डीपीआरओ ने सदर व घोरावल ब्लाक के छह सफाई कर्मचारियों को भी निलंबित कर दिया। वहीं तीन कर्मचारियों को का वेतन भी अवरुद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें नियमित रुप से ड्यूटी स्थल पर उपस्थित होकर सफाई कार्य के लिए निर्देशित किया गया। बार-बार हिदायत के बावजूद कई कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने की शिकायत मिल रही थी। इसकी जांच कराई गई। शिकायत की पुष्टि के बाद अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। डीपीआरओ ने बताया कि सदर ब्लाक में तैनात सफाई कर्मी चंदा देवी, विनय कुमार सिंह, सुमन सिंह, घोरावल ब्लाक के विजय कुमार सिंह, रीता देवी, सर्वजीत कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं घोरावल ब्लाक में तैनात रवींद्र कुमार यादव, श्रवण कुमार, रामआसरे का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। समुचित जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें