फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना में छह सड़कों को मंजूरी, खर्च होंगे 202 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। औद्योगिक विकास को गति देने के लिए औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत जिले में 202 करोड़ रुपये से 127 किलोमीटर लंबी छह प्रमुख सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। प्रदेश में स्वीकृत 22 सड़क परियोजनाओं में सर्वाधिक छह प्रस्ताव अकेले सोनभद्र के हैं। इसमें वह सड़कें भी हैं, जो लंबे समय से खराब थीं। इस स्वीकृति को जिले के औद्योगिक और आधारभूत विकास के लिए अहम माना जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन ने इन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। डीएम चर्चित गौड़ ने बताया कि मुर्धवा-म्योरपुर-बभनी-चपकी-बीजपुर मार्ग का निर्माण 36.75 करोड़ रुपये, नधिरा-धरतिडाड़ मार्ग का निर्माण 1.20 करोड़ रुपये, वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे का निर्माण 41.79 करोड़ रुपये, डिबुलगंज-जोगेंद्रा मार्ग का निर्माण 48.38 करोड़ रुपये, आरएस रोड से कोदरा टोला मार्ग का निर्माण 18.53 करोड़ रुपये और चोपन-कोटा-कोन-करौंदी मार्ग का निर्माण 55.50 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों ने सर्वे और तकनीकी प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूरी कीं, जिसके चलते जिले के सभी छह प्रस्तावों को स्वीकृति मिल सकी। अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें