अपर जिला मजिस्ट्रेट की न्यायालय ने अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले छह आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया गया है।
सभी आरोपियों को आदेश प्राप्ति के एक सप्ताह के अंदर जनपद की सीमा से छह माह के लिए बाहर चले जाने का आदेश है। अपर जिला मजिस्ट्रेट सहदेव कुमार मिश्र की तरफ से जारी आदेश में शक्तिनगर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी प्रेमलाल (41) को जिला बदर किया गया है।
चोपन थाना क्षेत्र के डाला नई बस्ती निवासी दीपक सिंह (26), मलिन बस्ती तुर्रा पिपरी निवासी मेराज अंसारी उर्फ कल्लू (24), पड़रक्ष टोला कुड़वा निवासी जुबैर अली (22), रेणुकूट के विश्वकर्मा नगर निवासी सफीर अहमद (27) के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई है। वहीं उरमौरा निवासी विशाल यादव (28) के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
आदेश की प्रति संबंधित थानाें को उपलब्ध कराई गई है। यदि निर्वासन की अवधि में जिले के किसी न्यायालय की तरफ से आरोपियों को तलब किया जाता है तो विशिष्ट न्यायिक आदेश पर उपस्थित होने के लिए उसे छूट प्रदान की जाएगी।