रामगढ़/घोरावल। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। घायलाें को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का उपचार चल रहा है।
हली घटना घोरावल क्षेत्र के परसौना गांव की है। सोमवार की देर शाम घुवास काॅलोनी निवासी अशोक (30) अपनी बाइक से तेंदूहार निवासी रामपती (50) को लेकर उसके गांव छोड़ने जा रहा था। परसौना गांव में अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना में खड़देउर गांव में बाइक व साइकिल की टक्कर में बाइक सवार डोरिहार निवासी रमाशंकर (35) घायल हो गया। उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया गया। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पड़रीखुर्द गांव में रविवार की देर रात आमने-सामने बाइक की टक्कर में इमलीपुर फुलवारी निवासी बाइक सवार रघुवीर (48) गंभीर रूप से घायल हाे गया। वहीं पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलौड़ी रेंज आफिस के पास मंगलवार की दोपहर में टेंपो से उतरकर सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इसमें राबर्ट्सगंज निवासी ज्योति (25) और बाइक सवार रवि शर्मा (28) घायल हो गए। आस-पास के लोग दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले गए। वहां से डॉक्टरों ने दोनों को गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।