फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मवेशी बरामद, पिकअप सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। उसरी कला गांव के पास से पुलिस ने छह बैलों को एक पिकअप से बरामद कर लिया। पुलिस ने पिकअप को सीज कर दिया है। सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर एक पिकअप में आधा दर्जन मवेशियों को ठूंसकर वध के लिए बिहार ले जा रहे हैं। रात एक बजे के करीब घोरावल की तऱफ से पिकअप आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वाहन चालक वाहन की गति और तेज करके भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो पशु तस्करों ने उसरी कला गांव के पास सड़क के किनारे गड्ढे में गाड़ी ढकेलकर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। वाहन के नंबर के आधार पर चालक व वाहन स्वामी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें