फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा निकाल रुद्र महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंगलवार प्रात: कलश यात्रा निकालकर राबर्ट्सगंज नगर स्थित बरेला महादेव मंदिर परिसर में नवज्योति अभिषेकात्मक रुद्र का शुभारंभ हुआ। इस दौरान आचार्य सौरभ कुमार भारद्वाज ने बताया कि बरेला महादेव मंदिर परिसर में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नौ दिवसीय अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। नौ दिवसीय महायज्ञ के दौरान संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। मंगल कलश शोभायात्रा सात वैदिक विद्वानों ने सस्वर मंत्रोच्चार कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। महायज्ञ में प्रत्येक दिवस पर दोपहर तीन से शाम सात बजे तक श्रीराम कथा प्रवचन होगा। इसमें काशी से विभा उपाध्याय, विंध्याचल से शारदा नंदन, संगीतमय प्रवचन करेंगे। नौ मार्च को श्रीराम विश्राम कथा वाचक पाठ कर श्रद्घालुओं को राम भक्ति की अमृत वर्षा करेंगे। 10 मार्च को कथा पूर्णाहुति एवं भंडारा प्रसाद वितरण से महायज्ञ का समापन होगा। कार्यक्रम संरक्षक अरविंद शरण सिंह, बृजेश बिहारी सिंह, नंदलाल केशरी, अखिलेश चतुर्वेदी, कृष्ण शंकर द्विवेदी, अमरनाथ तिवारी, शैलेश चौबे, छोटे मिश्रा, अमर नाथ पांडे, अयोध्या दुबे, विवेकानंद मिश्र, माला तिवारी, शिशु दुबे आदि लोग यज्ञ में योगदान दे रहे हैं। इस मोके पर अविनाश शुक्ला, पप्पू पांडेय, अरविंद शरण सिंह, कृपाशंकर चौबे, बच्चन प्रसाद पांडेय, सतीश कुमार पांडेय, मुख्य यजमान पिंटू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें