फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में पिता पुत्र समेत छह गिरफ्तार, चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुए विवाद व मारपीट के मामले में बुधवार को पिता-पुत्र समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया गया। पुलिस के अनुसार विसुंधरी गांव निवासी चौथी चौहान पुत्र झिंगन चौहान व मनोज चौहान पुत्र चौथी चौहान ने मंगलवार को गांव में ही कुछ लोगों के साथ विवाद व मारपीट कर लिया था। मामला जमीन संबंधित विवाद का था। इस संबंध में दोनों के खिलाफ एनसीआर दर्ज था। पुलिस ने बुधवार को दोनों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। वहीं दूसरा मामला खजुरौल गांव का है। पुलिस के अनुसार एक पक्ष से राजेश कुमार मौर्या पुत्र श्रीनाथ मौर्या, राजकुमार मौर्या व दिनेश कुमार मौर्या पुत्रगण रामसमुझ मौर्या एवं दूसरे पक्ष से धर्मराज पुत्र काशी ने पुरानी रंजिश को लेकर आपस में विवाद व मारपीट कर लिए। पुलिस ने बुधवार को राजेश कुमार, राजकुमार, दिनेश व धर्मराज को गिरफ्तार कर सभी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें