फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पिकअप से छह पशु मिले, चालक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने खजूरी गांव में गश्त के दौरान एक पिकअप वाहन से क्रूरता पूर्वक लदी छह पशुओं को बरामद किया। मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब चार बजे पुलिस टीम खजूरी गांव में गश्त कर रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई। वाहन पर पशु लदे हुए थे। पूछताछ और जांच के दौरान चालक मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने तत्काल उन्हें कब्जे में लेकर पिकअप सहित कोतवाली पहुंचाया। कोतवाल ने बताया कि मामले में अज्ञात चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें