छत्तीसगढ़ सीतापुर विधानसभा भाजपा विधायक व राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित पूर्व सैनिक राम कुमार टोपों के नेतृत्व में सैकड़ो कांवड़ियों का जत्था सोमवार को मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचा।
जहां डॉ एके गुप्ता (रौनियार) ने चुनरी ओढ़ाकर सभी कांवड़ियों का स्वागत किया। इस यात्रा में लोग वाराणसी काशी से जल लेकर छत्तीसगढ़ अंबिकापुर मैनपाट स्थित शिव मंदिर तक करीब 410 किमी की यात्रा 11 दिनों में पुरी कर जलाभिषेक करते हैं।
विधायक ने मां वैष्णो देवी मंदिर में वार्ता के दौरान कहा कि वाराणसी काशी से छत्तीसगढ़ अंबिकापुर मैनपाट चुरकी पानी स्थित शिव मंदिर की दूरी लगभग 410 किलोमीटर है। इस अभियान का नाम महायात्रा 360 रखा गया है।
जिसमें सभी कांवड़िये 11 दिन की पदयात्रा करते हुए अपने गंतव्य स्थान पहुंचते हैं। यात्रा के दौरान अहरौरा दुर्गा मंदिर, लोहरा इंटर कालेज, हिंदूवादी आश्रम, मां वैष्णो मदिर डाला, राधा कृष्ण मंदिर रेणुकूट, जनता महाविद्यालय बभनी, संस्कृति केंद्र वाटर्फनगर, प्रतापपुर अग्रसेन भवन, अंबिकापुर अग्रसेन भवन, बतौली मंगल भवन, खडगांव में किया जाता है।
प्रतिदिन लगभग 40 से 50 किलोमीटर की यात्रा प्रतिदिन होती है। इस मौके पर सज्जन गर्ग, आयुष बंसल, यश गर्ग, अंवित गर्ग, विनय अग्रहरि, विकास जायसवाल, अमन गोयल, सुमित केसरी, दिव्यांश गुप्ता, चंदन गुप्ता मौजूद है।