फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक खेती करने वाली सीता कुंवर को महिला दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रदेश की 11 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य के लिए सम्मानित करेंगे। इसमें सोनभद्र के बभनी ब्लॉक की बिछियारी गांव की सीता कुंवर भी शामिल हैं। उन्हें जैविक खेती के लिए मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। समाज कल्याण विभाग ने उन्हें सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में चयनित किया है।
विज्ञापन

जिले में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर लोगों के लिए रोल मॉडल बन रही हैं। यहां राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यक्रम के तहत तमाम महिलाएं समूह बनाकर विभिन्न तरह के रोजगार से जुड़ी हुई हैं और स्वावलंबी बन अपने परिवार के आजीविका का माध्यम बनी हुई हैं। महिलाएं विभिन्न तरह के उत्पाद तैयार करने के साथ ही जैविक खेती कर रही हैं। लेकिन बभनी ब्लॉक के बिछियारी गांव की सीता कुंवर पत्नी हरि प्रसाद ने बगैर किसी कार्यक्रम से जुड़े अपने बल पर एक नया मुकाम हासिल किया है। उन्होंने न सिर्फ खुद जैविक खेती की, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक किया। रासायनिक खेती से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान से बचने के लिए सीता ने जैविक खेती को बढ़ावा देते हुए चना, मटर, दलहन, गेहूं, मसूर की खेती किया। इतना ही नही उन्होंने विभिन्न कृषि प्रदर्शनियों में जैविक खेेती से उपजे अनाज आदि का स्टाल लगाया और उसके प्रति लोगों को जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग ने इन्हें सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रमोट किया है। समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि सीता कुंवर को जैविक खेती करने और इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ में महिला दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे। सीता कुंवर को एक महिला अधिकारी के साथ लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें