फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: साहब! पेट्रोल पंप मालिक लगातार कर रहा परेशान, नहीं हुई कार्रवाई तो दे दूंगी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में तैनात शिक्षिका ने विद्यालय के सामने स्थित पेट्रोल पंप मालिक पर लगातार उसे और उसके बच्चों को परेशान करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

शारीरिक-मानसिक दोनों तरीके से उत्पीड़न का दावा करते हुए कार्रवाई न किए जाने पर उसके सामने खुदकुशी की स्थिति बनने की चेतावनी दी है। महिला आयोग के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं एसपी अभिषेक वर्मा ने म्योरपुर एसओ को मामले में कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
पुलिस ने मामले की तेजी से छानबीन शुरू कर दी है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने राज्य महिला आयोग को भेजे पत्र में बताया है कि वह निजी विद्यालय शिक्षिका के रूप में कार्यरत है। जहां स्कूल स्थित है, उसी के ठीक सामने पेट्रोल पंप है। उसके मालिक संदीप शुक्ला लगातार उसे और उसके बच्चों को शारीरिक-मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन

उसने इसकी म्योरपुर थाने में शिकायत की थी। महिला हेल्पलाइन से भी मदद मांगी तो जांच के लिए आने वाली पुलिस टीम ने उसे ही रास्ता बदल लेने की सलाह देनी शुरू कर दी। दोबारा उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
कार्रवाई न होने पर महिला आयोग को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पत्र में कहा गया है कि उसका पति से तलाक का मुकदमा चल रहा है। वह अपने बच्चों की परवरिश अकेले कर रही है।
इसी का फायदा उठाकर संदीप लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा है। कहा गया कि अगर मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो उसके सामने खुदकुशी के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचेगा। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें