फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ बड़ी ग्राम पंचायतों में चला सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ग्रामीण क्षेत्रों के बड़े ग्राम पंचायतों में सिंगल यूज प्लास्टिक एक समस्या बनती जा रही है। इसे इकट्ठा करने के साथ लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ने का संदेश देने के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा के निर्देश पर शनिवार को नौ ब्लॉकों की नौ बड़ी ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चला। राबर्ट्सगंज के नई बाजार में सामूहिक सफाई अभियान चला।
विज्ञापन

यहां डीपीआरओ विशाल सिंह ने दुकानदारों को संदेश दिया कि आप सिंगल यूज प्लास्टिक किसी को न दें। इसका प्रयोग भी न करें तथा लोगों को सामान लेने के लिए कपड़े का थैला प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही अपने दुकान के पास एक डस्टबिन रख लें,जिससे कि गंदगी आस-पास न फैलने पाए। इन ग्राम पंचायतों में करीब पांच क्विंटल प्लास्टिक इकट्ठा किया गया। अभियान चलाकर प्लास्टिक के निस्तारण के लिए डाला सीमेंट फैक्ट्री को सुपुर्द किया जाएगा। डीपीआरओ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो बड़ी ग्राम पंचायतें हैं, उनमें सफाई एवं सिंगल यूज प्लास्टिक की समस्या खड़ी होती जा रही है। इसका व्यापक रूप से निस्तारण किया जाना है। घोरावल के शाहगंज बाजार, रॉबर्ट्सगंज के नई बाजार, चतरा के रामगढ़, चोपन के कोटा बाजार, कोन के कोन बाजार, करमा के केकराही, म्योरपुर के ग्राम पंचायत म्योरपुर, बभनी के ग्राम पंचायत बभनी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सभी ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने अभियान का नेतृत्व किया। सफाई के साथ सभी जगहों पर सिंगल यूज प्लास्टिक इकट्ठा किया गया। डीपीआरओ ने सभी ग्राम पंचायतों के सचिव व प्रशासक को निर्देशित किया कि प्रत्येक सप्ताह एक-एक ग्राम पंचायत का चयन कर विशेष सफाई अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक इकट्ठा किया जाए। लोगों को संदेश भी दिया जाए कि प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें तथा सफाई को बढ़ावा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें